15 वर्षीय स्कूली छात्र की कुंड में डूबने से मौत 

महू। महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के केकरिया डाबी गांव में एक स्कूली छात्र पानी में डूब गया। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई है। छात्र की तलाश में जुटी, दोपहर बाद गोताखोरो की मदद से शव को बरामद किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को शव सोप दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 3-4 स्कूली छात्र स्कूल से बंक मार कर केकरिया डाबी घूमने आए थे। सभी छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में थे। वे खाई में उतरकर पानी में नहाने लगे। इसी दौरान एक छात्र पानी में डूब गया। स्थानीय निवासी विक्रम बारिया ने बताया कि घटना के समय सभी बच्चे स्कूल की ड्रेस में थे।

स्कूल से बंक मार कर दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने, नहाने के दौरान डूबा

बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि कोदरिया का रहने वाला मयूरेश पिता शैलेंद्र मराठा (15 वर्ष) डूबने से मौत हुई है। वे अपने तीन-चार दोस्तों के साथ स्कूल से बंक मार के पिकनिक बनाने के लिए गया था। जहां उसकी कुंड में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। पुलिस डूबे हुए छात्र की तलाश कर शव को निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुप्रद कर दिया गया।

Next Post

नपा की स्वच्छता शाखा ने वेस्ट सामग्रियों से तैयार किया राफेल

Mon Jul 7 , 2025
झाबुआ। नगरपालिका अध्यक्ष कविता सिंगार, उपाध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी एवं नपा सीएमओ मिलन पटेल के मार्गदर्शन में नगरपालिका की स्वच्छता शाखा टीम द्वारा वेस्ट सामग्रियों से विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण कार्य जारी है। इसी क्रम में नपा के स्वच्छता शाखा प्रभारी टोनी मलिया के नेतृत्व में सफाई टीम ने भव्य आकृति […]

You May Like