नपा की स्वच्छता शाखा ने वेस्ट सामग्रियों से तैयार किया राफेल

झाबुआ। नगरपालिका अध्यक्ष कविता सिंगार, उपाध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी एवं नपा सीएमओ मिलन पटेल के मार्गदर्शन में नगरपालिका की स्वच्छता शाखा टीम द्वारा वेस्ट सामग्रियों से विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण कार्य जारी है। इसी क्रम में नपा के स्वच्छता शाखा प्रभारी टोनी मलिया के नेतृत्व में सफाई टीम ने भव्य आकृति का राफेल तैयार किया है। जिसे बनाने में 2 हजार 400 वेस्ट प्लास्टिक बोतलों का उपयोग होने के साथ 6 टायर, 4 ड्रम और एलाउंस बॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। जिससे राफेल तैयार कर इसे फिलहाल बस स्टेंड के पीछे पुराने नगरपालिका भवन परिसर में रखा गया है। इसे बनाने में नपा की स्वच्छता शाखा टीम में नितेश रमेश, सचिन कालिया, विजय बाबुलाल, विजय धुलिया, कमलेश मन्नु, महेश बाबुलाल एवं अर्जुन सोहन आदि ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि नपा की स्वच्छता टीम द्वारा ‘वेस्ट टू वेल्थ’ अभियान अंतर्गत लगातार वेस्ट सामग्रियों से सुंदर कलाकृतियां बनाकर इन्हें शहर में विभिन्न स्थानों पर रखा जा रहा है, ताकि शहर में सौंदर्यीकरण में अभिवृद्धि हो सके। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार ने बताया कि नपा की स्वच्छता टीम ने वेस्ट सामग्रियों से भव्य एवं सुंदर राफेल का निर्माण किया है। इसे शहर में उचित स्थान का चयन कर रखवाया जाएगा।

Next Post

नये नियम के तहत आरक्षित वर्ग को नहीं दिया जायेगा प्रमोशन

Mon Jul 7 , 2025
जबलपुर। नये नियम के तहत आरक्षित वर्ग को नौकरी में प्रमोशन दिये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में तीन याचिकाएं दायर की गयी थी। याचिका में कहा गया था कि नये नियम भी पूर्व के अनुसार हैं। नियमों में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा पारित दिशा -निर्देशों का पालन नहीं किया गया […]

You May Like