
छतरपुर। आजाद समाज पार्टी नेता दामोदर यादव की प्रस्तावित सभा से पहले छतरपुर पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए परशुराम सेना के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार या नजरबंद किया गया। इनमें सागर संभाग अध्यक्ष विनोद मिश्रा, जिला अध्यक्ष रोहित और छात्र नेता सत्येंद्र शर्मा सहित अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विरोध प्रदर्शन को रोकने के उद्देश्य से की गई। दामोदर यादव की सभा को लेकर पहले से कुछ संगठनों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया था और प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपे गए थे। इसे देखते हुए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
नजरबंद किए गए पदाधिकारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है। उनका कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के उन्हें घरों में ही नजरबंद किया गया।
