EOW और GST टीम की बड़ी छापेमारी, कई ठिकानों से जब्त हुए दस्तावेज

सिंगरौली। जिले में आज सुबह से ही आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जिले के अलग-अलग इलाकों में करीब छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।

कार्रवाई में टीम ने संबंधित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और निवास स्थानों से वित्तीय लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। यह छापे कर चोरी और आर्थिक गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर डाले गए हैं।

संयुक्त टीम के अधिकारी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जिले के बड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए टीम को सहयोग प्रदान किया। देर शाम तक इस कार्रवाई में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Next Post

भाजपा विधायक ने बात करने हाईकोर्ट जज को लगाया सीधे फोन  अवैध खनन संबंधित याचिका की सुनवाई से खुद को किया अलग

Tue Sep 2 , 2025
जबलपुर। अवैध खनन की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं किये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक तथा पूर्व मंत्री संजय पाठक की मॉ निर्मिला पाठक तथा पुत्र यश पाठक ने याचिका में इंटर विनर बनने के लिए […]

You May Like