रूस ने रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले की निंदा की, सभी पक्षों से नागरिक सुविधाओं पर हमले से बचने का किया आग्रह

मास्को, 12 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूस ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले की निंदा की है और संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से नागरिकों सुविधाओं को निशाना बनाने से बचने का आग्रह किया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में हमले की निंदा की है। मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, “रूस इस हमले की निंदा करता है और अरब प्रायद्वीप में संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से अपील करता है कि वे आम नागरिकों के इस्तेमाल वाली बुनियादी ढांचों पर हमले करने से पूरी तरह बचें।”

मंत्रालय के अनुसार, हमले में शामिल पीड़ितों में सऊदी अरब, बंगलादेश, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फ़िलिस्तीन, सूडान और अमेरिका के नागरिक थे। इस हमले में बहुत भौतिक नुकसान भी हुआ है। मंत्रालय ने कहा, “मास्को मृतकों के परिवारों और उनके करीबियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता है।”
सऊदी अरब में रूसी दूतावास ने मीडिया को बताया कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि हमले से प्रभावित लोगों में रूसी नागरिक भी शामिल थे।

मंत्रालय ने रूस के इस रुख को भी दोहराया कि इस क्षेत्र में संकटों को सुलझाने का एकमात्र व्यावहारिक तरीका राजनीतिक एवं कूटनीतिक उपाय ही हैं और इस बात पर बल दिया कि क्षेत्र के सभी देशों के हितों की सुरक्षा बिना किसी अपवाद के की जानी चाहिए। रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हमला हुआ, जिसमें हवाई अड्डे के एक टर्मिनल को निशाना बनाया गया। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई जिनमें चार सऊदी और एक अमेरिकी नागरिक शामिल थे और अलग-अलग देशों के 309 लोग घायल हुए थे।

.....

Next Post

ध्वनि प्रदूषण पर एक्शन: 31 डीजे बॉक्स, 3 वाहन, साउन्ड सिस्टम जब्त

Mon Oct 12 , 2026
जबलपुर। शहर में अवैध रूप से और बिना अनुमति के कानफोड़ू आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सिविल लाइन, रांझी, विजयनगर नगर क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी कर कुल 3 लोडिंग वाहन, 31 डीजे बॉक्स समेत 3 मिक्सर मशीन, 5 एम्पलीफायर, 2 जनरेटर,डीजल इंजन […]

You May Like

Play sound