
इंदौर. शहर के व्यस्ततम कारोबारी क्षेत्र महारानी रोड पर चोरों ने रात में दो इलेक्ट्रिक दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखी एक लाख रुपए से अधिक की नकदी लेकर फरार हो गए. सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारियों को चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
महारानी रोड स्थित दोनों इलेक्ट्रिक दुकानों के ताले तोड़कर बदमाश अंदर दाखिल हुए थे. दुकानों के गल्ले में रखी नकदी समेटने के बाद वे मौके से भाग निकले. सुबह व्यापारी पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे मिले और गल्ले से रकम गायब थी. सूचना पर सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. चोरी की वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है. पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध बदमाशों की पहचान करने में जुटी है. आसपास के कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों के आने-जाने का रास्ता पता चल सके. एडिशनल डीसीपी ओमप्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है.
