
तेंदूखेड़ा/दमोह। तेंदूखेड़ा थाना से करीब दूर डहरा ग्राम में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक हादसे में 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार महेंद्र पिता मोहन गौंड घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह बाड़ी के पास खुदे शौचालय के सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गिर गया।परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि तेज बारिश के कारण टैंक का गड्ढा पानी से भरा हुआ था। जब तक परिजनों को पता चला और उसे निकाला गया, तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया था।इस दुखद घटना से गांव में शोक व्याप्त हो गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने मांग की है कि खुले पड़े शौचालय गड्ढों को तत्काल ढका जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
