महाआर्यमन सिंधिया रोडशो के दौरान चोटिल, सीना कार की सनरूफ से टकराया

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया शिवपुरी में कार की सनरूफ से टकरा गए। उन्हें तत्काल कोई परेशानी महसूस नहीं हुई लेकिन कुछ समय बाद सीने में दर्द होने लगा। उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल लाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने सीटी स्कैन सहित कई जांचें कीं। करीब 40 मिनट तक निगरानी में रखा। हालत स्थिर रहने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। महाआर्यमन के अस्पताल पहुंचने की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और सिंधिया समर्थकों की भीड़ लग गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

महाआर्यमन सिंधिया दो दिवसीय शिवपुरी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को कोलारस विधानसभा में युवा सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान वे कॉलेज ग्राउंड में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता देखने पहुंचे।यहां वे कार के सनरूफ से बाहर निकलकर समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान कार चला रहे बीजेपी नेता लवलेश जैन उर्फ ‘चीनू’ ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे आर्यमन का सीना सनरूफ से टकरा गया। सीने में दर्द उठने के बाद आर्यमन को जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद आर्यमन अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पिछोर विधानसभा के लिए रवाना हो गए। रास्ते में अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। करीब 40 मिनट तक इलाज के बाद स्वस्थ महसूस करने पर वे टूरिस्ट विलेज के लिए रवाना हो गए।शिवपुरी के बाद आर्यमन को अशोकनगर जाना था, लेकिन चोट लगने के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया। चंदेरी में बड़ी संख्या में लोग उनका इंतजार कर रहे थे।

Next Post

भारत भवन में 16 से 24 जनवरी तक महाभारत पर देश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक समागम, युद्ध के विरुद्ध शांति का संदेश

Mon Jan 5 , 2026
भोपाल। वैश्विक सभ्यताओं के संघर्ष और औदार्य की महागाथा महाभारत पर केन्द्रित देश का पहला और अब तक का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन 16 से 24 जनवरी 2026 तक भोपाल के भारत भवन में आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित इस नौ […]

You May Like