आंध्र प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा स्कीम लागू करने के लिए 1,660 करोड़ रुपये खर्च किए

विजयवाड़ा, (वार्ता) आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री एम रामप्रसाद रेड्डी ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा स्कीम लागू करने के लिए 1,660 करोड़ रुपये खर्च किए हैं तथा कैबिनेट ने दिव्यांग लोगों को भी फ्री बस यात्रा देने का फैसला किया है।

श्री रेड्डी ने आज विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा लागू होने के बाद महिला यात्रियों की संख्या में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया किचंद्रबाबू नायडू सरकार ने 15 अगस्त, 2025 को फ्री बस यात्रा स्कीम लागू की थी । सिटी ऑर्डिनरी, सिटी एक्सप्रेस, पल्लेवेलुगु, अल्ट्रा पल्ले वेलुगु और एक्सप्रेस बसों में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा दी गई है। हर दिन 25 लाख से ज़्यादा महिलाएं राज्य भर में सरकारी बसों में सफर करके फ्री बस यात्रा स्कीम का फायदा उठाती हैं।

उन्होंने बताया कि ऑटो ड्राइवर सेवालो स्कीम के तहत, 2,90,669 ऑटो रिक्शा ड्राइवरों को 436 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी गई। कुरनूल जिले के धोने और प्रकाशम जिले के दर्शी में ड्राइवर ट्रेनिंग और रिसर्च इंस्टीट्यूट बनाए जा रहे हैं। विशाखापत्तनम जिले के गंभीरम गांव में 16.50 करोड़ रुपये की लागत से एक आई एंड सी सेंटर बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पॉलिसी 4.0 (2024–29)के अनुसार राज्य में खरीदे और पंजीकृत किए गए इलेक्ट्रिक वाहनों को मोटर व्हीकल टैक्स से छूट दी गई है। इसके साथ ही कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए एक सड़क सुरक्षा फंड बनाया गया है।

 

Next Post

पाकिस्तान में मध्यम स्तर के भूकंप के झटके

Thu Feb 26 , 2026
पेशावर, (वार्ता) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत के कुछ हिस्सों में बुधवार को 5.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक पेशावर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में भारी दहशत फैल […]

You May Like