पाकिस्तान में मध्यम स्तर के भूकंप के झटके

पेशावर, (वार्ता) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत के कुछ हिस्सों में बुधवार को 5.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।

द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक पेशावर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में भारी दहशत फैल गई। इसके साथ ही बाजौर, डायमर शहर और आस-पास के दूसरे इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। खैबी पख्तूनख्वा में स्वात और चित्राल इलाकों में कुछ छोटी-मोटी दरारों को छोड़कर किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में जमीन की सतह से 73 किलोमीटर की गहराई पर था।

 

Next Post

हरिद्वार में फेरीवाले से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Thu Feb 26 , 2026
हरिद्वार, 26 फ़रवरी (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में ज्वालापुर निवासी एक मुस्लिम फेरीवाले के साथ कथित रूप से धार्मिक आधार पर अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ […]

You May Like