ऑक्सफोर्ड के छात्रों ने विशेषज्ञों से लिया मार्गदर्शन

सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी के शोध कार्यक्रम भारत के विद्यालयों में मार्गदर्शन एवं परामर्श की प्रथाएं एक स्थिति अध्ययन के अंतर्गत साक्षात्कार एवं सर्वेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं परामर्शदाता से संवाद कर मार्गदर्शन एवं परामर्श की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की.

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय अध्यक्ष अधिवक्ता जॉली कुरियन, प्राचार्य डॉ. बीना जे. कुरियन एवं विद्यार्थियों द्वारा एनसीईआरटी शोध दल के सदस्यों डॉ. नवीन कुमार मोक्टा, डॉ. नेहा रानी, डॉ. अनिता बडग़ुर्जर, डॉ. मंगलेश जायसवाल, बीएस ठाकुर एवं योगिता लोधी के स्वागत से हुई. विद्यालय बैंड दल के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया गया. संस्था अध्यक्ष एड.जॉली कुरियन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में परामर्श की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए शोध दल को विद्यालय की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. शोध दल ने प्राचार्य, परामर्शदाता, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के साथ समूह चर्चा की. विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण, लक्ष्य निर्धारण, भविष्य की योजना एवं व्यक्तित्व विकास को लेकर मार्गदर्शन दिया

 

 

Next Post

अनुमति के फेर में फंसे झूले, फीका पड़ा मेला

Fri Sep 18 , 2026
सीहोर। दस दिवसीय गणेशोत्सव के साथ नगर के प्राचीन श्रीगणेश मंदिर परिसर में हर साल की तरह मेला शुरू हो गया है, लेकिन इस बार मेले में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन का प्रमुख आकर्षण झूले नजर नहीं आ रहे हैं. प्रशासन द्वारा झूला संचालकों को अनुमति नहीं दिए जाने […]

You May Like