इतिहासकारों की दुनिया में आज भी ‘गेटकीपिंग’ जारी है, ‘सदस्यता कार्ड’ से ही मंच पर जगह मिलती है: सीतारणम

नयी दिल्ली, 5 सितंबर (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में इतिहास लेखन के क्षेत्र में विचारधारा विशेष से बंधे विद्वानों द्वारा दूसरी सोच रखने वालों को मान्यता न देने की लम्बे समय से चली आ रही प्रवृत्ति की शनिवार को आलोचना करते हुए कहा कि “पहरेदारी ” का सिलसिला आज भी जारी है और उस समूह का ‘सदस्यता कार्ड ” न रखने वालों को वे मंच पर स्थान देने को राजी नहीं हैं।

श्रीमती सीतारमण यहां ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध संस्था- फाउंडेशन फॉर इंडियन हिस्टॉरिकल एवं कल्चरल रिसर्च (एफआईएचसीआर) द्वारा आयोजित डॉ एएसल भैरप्पा स्मृति व्याख्यान दे रही थीं। एफआईएचसीआर भारतीय इतिहास एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत के उद्धार, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए काम करने वाला निजी क्षेत्र का निष्पक्ष एवं वित्तीय लाभ के उद्येश्य में मुक्त संस्थान है।

 

 

Next Post

देश 'नीतिगत पंगुता' से निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बना है पिछले 12 वर्षों में : मोदी

Sat Sep 5 , 2026
नयी दिल्ली 05 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्ष के कार्यकाल में उनकी सरकार ने देश को ‘नीतिगत पंगुता’ की छवि से निकालकर दुनिया की सबसे तेजी से बढती हुई अर्थव्यवस्था बनाया है। श्री मोदी ने शनिवार को यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम […]

You May Like