थिसूर, (वार्ता) केरल के गुरुवायुर समेत कई मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस का जन्माष्टमी पर्व धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए उमड़े।
मंदिरों में भक्तों के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई और दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई।गुरुवायुर,तिरुवंबाडी और अन्य कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
भारत के अधिकांश हिस्सों में भगवान कृष्ण का जन्मदिन चंद्र कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है, जबकि दक्षिण भारत, विशेषकर केरल में यह उत्सव सौर कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है।
केरल में जन्माष्टमी का त्यौहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया
