कोकता में अवैध कालोनी को लेकर पड़ताल: प्रशासन स्तर पर की जा रही जांच

भोपाल:अनंतपुरा कोकता में सरकारी जमीन पर बनी एक अवैध कालोनी को लेकर प्रशासन स्तर पर पड़ताल जारी है. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि कान्हासैया में स्थित लेक सिटी नाम की यह कालोनी का टीएंडसीपी से भी प्रमाणित नहीं है. यह कॉलोनी हुजूर अनुभाग के तहत आती है. कान्हासैया स्थित अवैध कॉलोनी में ‘मछली’ कनेक्शन की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची है.

इसके साथ ही कॉलोनी में एक ही समुदाय के लोगों को प्लॉट बेंचे जाने की भी बात सामने आई है. इस पर प्रशासन स्तर पर जांच भी की जा रही है. अगर जांच में अधिकारियों को यह सभी प्रमाण मिलते हैं तो मछली परिवार की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है. इस क्षेत्र में मछली परिवार का दखल अवैध कालोनियों में बना होने की जानकारी पूर्व से आ रही है.

पशुपालन विभाग की कोकता में 65 एकड़ जमीन के सीमांकन के दौरान प्रशासनिक की जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई है. इस कलोनी में अब तक कई प्लॉट काट कर बेंचे जाने की जानकारी सामने आई है. हुजूर एसडीएम द्वारा इस संबंध में तहसीलदार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जांच रिपोर्ट सामने आने बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

Next Post

लायंस क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मान

Tue Sep 9 , 2025
मुलताई: लायंस क्लब मुलताई ने नगर के आरडी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों का सम्मान किया। यह कार्यक्रम आरडी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रतीक मेहरूनकर,उप प्राचार्य टर्मिन थॉमस एवं अन्य शिक्षकों का तिलक लगाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष नमन […]

You May Like