इजराइली सेना ने सीरियाई ठिकानों पर सैन्य ठिकानों पर हमले का किया दावा

यरूशलेम 25 मार्च (वार्ता) इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने सीरिया के तादमोर और टी4 स्थित सैन्य ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है।

इजरायली सेना ने टेलीग्राम पर कहा, “कुछ ही समय पहले आईडीएफ ने तादमोर और टी4 में सीरियाई सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में सीरिया में सत्ता परिवर्तन के बाद इजराइली सेना ने पूर्व सीरियाई सेना के सैन्य ठिकानों पर हमला करना शुरू कर दिया। सीरिया के विभिन्न प्रांतों में स्थित हथियार डिपो, सैन्य हवाई क्षेत्र और वायु रक्षा प्रणालियों पर बड़े पैमाने पर हमले किये गये। इजराइली हवाई हमलों ने पहले पलमायरा में सैन्य हवाई क्षेत्र और पलमायरा और होम्स के बीच स्थित सीरियाई वायु सेना बेस टी4 को निशाना बनाया था।

 

 

Next Post

अनूपपुर में प्रेमिका के कारण हुई थीं दो हत्याएं

Tue Mar 25 , 2025
अनूपपुर। दोहरे हत्याकाण्ड जिसमें थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरबसपुर के पास सुनसान जंगल में मिले रक्त रंजित पुरूष के शव एवं थाना चचाई अंतर्गत विजय ग्राउण्ड के पास जंगल में मिले रक्त रंजित दूसरे अज्ञात पुरूष के शव मिलने के मामले में चन्द घण्टो में अज्ञात शवो की शिनाख्त कर […]

You May Like