भारत की पुरुष टीम ने एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता रजत

शायमकेंट (कजाकिस्तान) (वार्ता) अनमोल जैन, सौरभ चौधरी और आदित्य मालरा ने एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

शायमकेंट शूटिंग प्लाजा में प्रतिस्पर्धा करते हुए भारतीय तिकड़ी ने 1735-52 गुणा अंक अर्जित किए। वहीं चीन के हू काई, चांगजी यू और यिफान झांग ने 1744-51 गुणा अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ईरान ने 1733-62 गुणा अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

व्यक्तिगत प्रतियोगिता में, अनमोल जैन 580-17गुणा अंक के साथ नौवें स्थान पर रहने के बाद फाइनल राउंड के लिए कट बनाने वाले एकमात्र भारतीय निशानेबाज थे। भारत के अमित शर्मा (588-24 गुणा) क्वालीफाइंग राउंड में टॉप पर रहे, जबकि वरुण तोमर (584-24 गुणा) चौथे स्थान पर रहे, लेकिन दोनों सिर्फ रैंकिंग प्वाइंट्स (आरपीओ) के लिए शूटिंग कर रहे थे।

आदित्य मालरा 579-20 गुणा अंक के साथ क्वालीफाइंग में 13वें स्थान पर रहे, जबकि ओलंपियन और एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता सौरभ चौधरी 576-15 गुणा अंक के साथ 21वें स्थान पर रहे।

फाइनल में अनमोल ने 155.1 के स्कोर के साथ छठा स्थान हासिल किया। हू काई ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया के सुहयोन होंग और ईरान के आमिर जोहारीखौ ने पोडियम पूरा किया।

 

Next Post

सेना के जवान की पिटाई के लिए एनएचएआई ने टोल ऑपरेटर पर 20 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Tue Aug 19 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सोमवार को मेरठ-करनाल सेक्शन पर भूनी टोल प्लाजा पर टोल वसूलने वाली एजेंसी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा कल एक सैन्यकर्मी की पिटाई के बाद लगाया गया है। रविवार को श्रीनगर में […]

You May Like