अमित शाह के आने से पहले रातो-रात बन गई सड़कें, कांग्रेस विधायक का तंज

ग्वालियर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने से पहले धूल उड़ाती और ऊबड़-खाबड़ सड़कों का कायाकल्प हो गया। हालांकि, जहां-जहां शाह का मूवमेंट होगा, अभी तो उन्हीं इलाकों में सड़कें बनी हैं। अमित शाह के आने से पहले सड़क निर्माण किया जा रहा है। अब कांग्रेस इस पर तंज कस रही है।

ग्वालियर ग्रामीण से कांग्रेस के विधायक साहब सिंह गुर्जर ने एक गाना गुनगुनाया। बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है। उन्होंने कहा कि उनके महबूब नेता आ रहे हैं, इसलिए उन्हें दिखाने के लिए ये सब किया जा रहा है। भाजपा ने कोई विकास नहीं किया। इधर, लोग कह रहे हैं कि इसी तरह बड़े नेता आते रहे तो सड़कें कभी खराब होगी ही नहीं।

Next Post

बिरला नगर स्टेशन के पास ट्रेन से टकराया सांड

Wed Dec 24 , 2025
ग्वालियर: शहर के बीच स्थित बिरला नगर रेल्वे स्टेशन के पास ट्रेन से एक सांड टकरा ग़या जिससे ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ। रेल्वे की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेल यातायात पुनः बहाल करा दिया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like