आरजीपीवी को मिला नया नेतृत्व, राज्यपाल ने प्रो. आलोक शर्मा को सौंपी कुलपति की जिम्मेदारी

भोपाल। प्रदेश के प्रमुख तकनीकी विश्वविद्यालय राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रहे विवादों और प्रशासनिक अस्थिरता के बीच नए कुलपति की नियुक्ति कर दी गई है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर के निदेशक प्रो. आलोक शर्मा को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति चार वर्ष की अवधि के लिए की गई है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में आरजीपीवी लगातार वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक विवादों को लेकर सुर्खियों में रहा। पूर्व कुलपति सुनील कुमार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया था, जिसने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। जांच में 19 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद राज्य शासन ने सुनील कुमार से इस्तीफा लिया था।

मामले में पूर्व कुलपति के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी प्रकरण दर्ज किए गए, वहीं विश्वविद्यालय के तत्कालीन रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आई। कई अधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया अब भी जारी है।

ऐसे माहौल में नए कुलपति की नियुक्ति को विश्वविद्यालय की साख बहाल करने और प्रशासनिक व्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Post

कार से हो रही थी गौवंश की तस्करी,गौ रक्षको ने पकड़ा 

Fri May 15 , 2026
मुलताई। क्षेत्र मे स्वीफ्ट डिजायर कार मे गौवंश का परिवहन कर तस्करी हो रही थी। सूचना मिलने पर नगर के बजरंग दल एवं गौ पुत्र सेना मुलताई के गौ रक्षको नेग्राम कामथ से प्रभात पट्टन चौकी तक कार का पीछा कर पकड़ा। जिसमे 4 गौ वंश से क्रूरता पूर्वक भरे […]

You May Like