
सिंगरौली। जिले के देवसर कई क्षेत्रों में तेज तूफान बारिश के साथ कई जगह ओले भी गिरे हैं। तेज तूफान एवं फलों से आम फल समेत सब्जी के फसलों को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह ओलावृष्टि एवं बारिश आज दिन सोमवार के दोपहर बाद करीब 3:00 से शुरू हुआ है। बैढ़न क्षेत्र में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं तेज हवाएं चल रही हैं साथ ही बूंदाबांदी भी हो रही है।
