
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा डकैत रामबाबू गडरिया के समर्थन में दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। गुर्जर महासभा ने इस संबंध में खंडेलवाल को एक ज्ञापन भी सौंपा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गुर्जर महासभा के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा सदैव गुर्जर समाज के सम्मान के साथ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा दिए गए बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है, वह उनका निजी बयान है।
*पार्टी संगठन करेगा चर्चा, संज्ञान में है मामला*
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बयान को संज्ञान में लिया है और संगठन जल्द ही इस संबंध में उनसे चर्चा करेगा। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का देश की सुरक्षा और विकास में अहम योगदान है। भाजपा सदैव उनके हितों और सम्मान के साथ खड़ी है।
