बेंगलुरु, 26 मार्च (वार्ता) विप्रो लिमिटेड को पेंशन को एवं दीर्घकालिक बचत का करोबार करने वाले ब्रिटेन के दिग्गज कंपनी समूह- फीनिक्स से 50 करोड़ पौंड का एक 10-वर्षीय अनुबंध प्राप्त हुआ है।
कंपनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह करार 10 वर्ष के लिए है और एक रणनीतिक सौदा है। विप्रो इसके तहत फीनिक्स के पुनर्बीमा कारोबार में जीवन बीमा और पेंशन संबंधी व्यवसायों के व्यावसायिक प्रशान के लिए सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं से संबंधित है। कंपनी का कहना है कि इससे फीनिक्स ग्रुप के परिचालन में बदलाव को गति देने के लिए डिज़ाइन की गई है।
फीनिक्स ग्रुप के मुख्य अधिशासी (सीईओ) एंडी ब्रिग्स ने कहा, “प्रौद्योगिकी और सेवा में विप्रो की विशेषज्ञता उन्हें हमारे रीएश्योर (पुनर्बीमा) ग्राहकों को उनकी सेवानिवृत्ति की यात्रा में उत्कृष्ट सेवा और मूल्य प्रदान करने में हमारी मदद करने के लिए आदर्श बनाती है।”
इस अनुबंध के तहत, विप्रो की मौजूदा की इकाई विप्रो फाइनेंशियल आउटसोर्सिंग सर्विसेज लिमिटेड फीनिक्स ग्रुप के रीएश्योर ग्राहकों को व्यापक जीवन और पेंशन प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी सेवाएं प्रदान करेगी। इन सेवाओं में पॉलिसी प्रशासन, दावा प्रसंस्करण, ग्राहक सेवा सहायता, डेटा प्रबंधन और रिपोर्टिंग, अनुपालन और विनियामक सहायता, साथ ही प्लेटफ़ॉर्म तकनीकें शामिल होंगी।
विप्रो की इस इकाई को ब्रिटेन के विनियामक वित्तीय आचारण प्राधिकरण (एफसीए) से मान्यता प्राप्त है।
विप्रो लिमिटेड के सीईओ – यूरोप और विप्रो फाइनेंशियल आउटसोर्सिंग सर्विसेज के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष ओमकार निसाल ने कहा, “यह ऐतिहासिक सौदा वित्तीय संस्थानों को असाधारण ग्राहक अनुभव प्रदान करने में सहायता करने की हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक रेखांकित करता है और ब्रिटेन में जीवन और पेंशन थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन (टीपीए) प्रदाता क्षेत्र में एक प्रमुख कारोबारी के रूप में हमारी स्थिति को और मजबूत करता है।”
विप्रो लिमिटेड के मैनेजिंग पार्टनर और ग्लोबल हेड-टेक्नोलॉजी सर्विसेज, नागेंद्र बंडारू ने कहा,“फीनिक्स ग्रुप के साथ यह रणनीतिक भागीदारी प्रक्रिया और प्रौद्योगिकी के आसपास हमारी गहन परिवर्तन विशेषज्ञता का लाभ उठाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है – जिसमें क्लाउड, डेटा और एआई शामिल हैं, ताकि वित्तीय सेवा क्षेत्र में ग्राहकों के लिए परिचालन चपलता को बढ़ाया जा सके।”
इस भागीदारी के अंतर्गत विप्रो कोर पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन अल्फा प्लेटफॉर्म का प्रबंधन संभालेगा, और इसे एआई, ऑटोमेशन, क्लाउड और डिजिटल परिवर्तन प्रौद्योगिकियों के साथ आधुनिक बनाएगा।
