इंदौर: विधानसभा-1 के बाबा श्री गार्डन में आयोजित भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने माताओं-बहनों से बच्चों को संस्कार देने का आग्रह किया, ताकि वे समाज की विकृतियों और लव जिहाद से दूर रहें।
उन्होंने बताया कि बचपन में धार्मिक ग्रंथ और प्रार्थनाएं सिखाने से बच्चों का चरित्र मजबूत होता है। कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी। तीन विशेष राखियां सैनिकों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विजयवर्गीय के लिए समर्पित की गईं। कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी, पुत्र आकाश विजयवर्गीय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
