संविधान लोकतंत्र की बुनियाद, विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता: हरदीप सिंह पुरी

इंदौर: इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। लोकतंत्र का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करना और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। युवाओं को संविधान के मूल्यों को समझकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के गायन से हुई। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक राकेश गोलू शुक्ला, विश्वविद्यालय के कुलपति राकेश सिंघई, कुलसचिव डॉ. प्रज्वल खरे सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री ने संविधान की ऐतिहासिक यात्रा पर चर्चा करते हुए बताया कि संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत हुआ था और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों को अधिकार देने के साथ उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है।

महिला सशक्तीकरण पर बात करते हुए पुरी ने उज्ज्वला योजना का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में देश में करीब 14 करोड़ एलपीजी कनेक्शन थे, जो अब बढ़कर लगभग 33 करोड़ 50 लाख हो गए हैं। इससे महिलाओं को रसोई के धुएं से राहत मिली है और उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

इस दौरान विद्यार्थियों ने संविधान, सामाजिक समानता, आर्थिक असमानता, बेरोजगारी, भेदभाव और देश की आर्थिक स्थिति से जुड़े सवाल पूछे। केंद्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों को तथ्यों के आधार पर विषयों का अध्ययन करने और देश की उपलब्धियों के साथ चुनौतियों को भी व्यापक दृष्टिकोण से समझने की सलाह दी

Next Post

ट्रेन में पानी खत्म होने से पहले रेलवे को मिलेगा अलर्ट, 30% जलस्तर गिरते ही अगले स्टेशन पर होगी रीफिलिंग की तैयारी

Fri Nov 27 , 2026
भोपाल। लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही पानी की किल्लत से राहत मिल सकती है। भोपाल रेल मंडल ने इसके लिए सेंसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीक का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस व्यवस्था के तहत ट्रेन के किसी भी कोच की […]

You May Like