वेंडर बनकर यात्री की जेब से उड़ाया था आईफोन

जबलपुर। ट्रेन में वेंडर का काम करते समय यात्री की जेब से चोरी किया गया 71,600 रुपये कीमत का एप्पल आईफोन-15 जीआरपी जबलपुर ने बरामद किया है। मामले में संदेही आलोक दोहरे (19), पिता प्रेमनारायण दोहरे, निवासी ग्राम पीला झंडा, थाना मेहगांव, जिला भिण्ड से पूछताछ में चोरी का खुलासा हुआ। आरोपी ने करीब पांच महीने पहले इटारसी से जबलपुर आने वाली ट्रेन में वेंडर का काम करते हुए जबलपुर स्टेशन पर भीड़ के दौरान एक यात्री की पैंट की जेब से आईफोन चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के बाद उसने मोबाइल में अपनी सिम लगाकर इस्तेमाल किया था।

जीआरपी ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी ने चोरी किया गया मोबाइल पेश कर दिया। पुलिस ने 71,600 रुपये कीमत का एप्पल आईफोन विधिवत जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की। कार्रवाई में थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर संजीवनी राजपूत, प्रधान आरक्षक कृष्णकांत तिवारी एवं प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

दिल्ली जाने वाली तीन ट्रेनें निरस्त

Fri Oct 9 , 2026
जबलपुर। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास 10 अक्टूबर को संभावित यातायात दबाव के चलते पश्चिम मध्य रेल ने जबलपुर से रवाना होने वाली तीन और वापसी दिशा की छह ट्रेनों को एक दिन के लिए निरस्त किया है। इससे दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों […]

You May Like