दिल्ली जाने वाली तीन ट्रेनें निरस्त

जबलपुर। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास 10 अक्टूबर को संभावित यातायात दबाव के चलते पश्चिम मध्य रेल ने जबलपुर से रवाना होने वाली तीन और वापसी दिशा की छह ट्रेनों को एक दिन के लिए निरस्त किया है। इससे दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से रवाना होने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

निरस्त ट्रेनें

* गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस।

* गाड़ी संख्या 12189 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन महाकौशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस।

* गाड़ी संख्या 12121 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्कक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस।

* गाड़ी संख्या 22182 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस।

* गाड़ी संख्या 12190 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर महाकौशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस।

* गाड़ी संख्या 12122 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर एमपी संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस।

* गाड़ी संख्या 12156 हजरत निजामुद्दीन–रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस।

* गाड़ी संख्या 12060 हजरत निजामुद्दीन–कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस।

* गाड़ी संख्या 20451 सोगरिया–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस।

Next Post

टिकट काउंटर से खानपान स्टॉल तक जांचीं यात्री सुविधाएं

Fri Oct 9 , 2026
जबलपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को टिकट लेने, प्लेटफॉर्म तक पहुंचने और खानपान की सुविधाओं में परेशानी न हो, इसके लिए जबलपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता के निर्देशन में तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार […]

You May Like