दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की सामग्री जलकर खाक 

चितरंगी। स्थानीय बाजार के प्लास्टिक व किराना के दुकान में आज दिन रविवार की शाम करीब 5 बजे अचानक आग भड़क उठी। जहां देखते ही देखते दुकान की सामग्री पूरी तरह जल कर स्वाहा हो गई। इस दौरान स्थानीय लोग एवं दुकानदार आग बुझाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहे, लेकिन भीषण आग के आगे किसी की भी एक नही चली।

दरअसल जानकारी के मुताबिक चितरंगी बाजार में स्थित लाले साहू निवासी बोदाखूटा के किराना एवं प्लास्टिक आईटम के दुकान में अचानक आग लग गई। जब धुआं उठने लगा, तब दुकानदार एवं आसपास के लोगों की नजरें दुकान के अदंर पड़ी। जहां आग विकराल रूप धारण कर ली। आग पर काबू पाने के लिए दुकानदार के साथ-साथ आसपास के लोग हर संभव प्रयास करते रहें, लेकिन सभी बेवश नजर आये। हालांकि करीब डेढ़ घंटे बाद गोरबी अंचल से फारय बिग्रेड आई थी, लेकिन तब तक सामग्री जल कर खाक हो चुकी थी। इस दौरान व्यापारियों का भी गुस्सा फूटा और फायर बिग्रेड चालक को भी खरीखोटी सुनाते हुये तूतू-मैंमैं किया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार एवं स्थानीय पुलिस भी पहुंची और आग लगने के कारणों का पतासाजी करने लगे। इस दौरान बिजली के शॉर्टसर्किट होना पाया गया। वहीं पीड़ित दुकानदार के अनुसार करीब 5 लाख रूपये की सामग्री जलकर खाक हो गई है। यहां बताते चले कि चितरंगी में लम्बे अर्से से फायर बिग्रेड मशीन की मांग की जा रही है, खरीदी के लिए मंजूरी जरूर मिली है, परंतु अभी तक खरीदी नही की गई।

Next Post

कुसमी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, रिश्तेदार युवक गिरफ्तार

Sun Dec 21 , 2025
सीधी। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिश्ते के युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता नवंबर माह में परिजनों के साथ रिश्तेदारी […]

You May Like