
इटारसी। शहर के चामुंडा चौराहा, गांधीनगर क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
फरियादी आनंद पटेल, पिता कृष्ण कुमार पटेल उम्र 45 साल, निवासी गांधीनगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी आर्यन पटेल, पिता देवेन्द्र पटेल निवासी चामुंडा चौराहा इटारसी ने बालाजी स्टेशनरी के पास उसके साथ अभद्रता की।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने आनंद पटेल को सरेराह गंदी-गंदी गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी ने फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दी। इटारसी पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
