स्पाइसजेट डैम्प लीज पर लेगी तीन ए320 विमान

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) पीक सीजन में अपनी परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए निजी विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने डैम्प लीज पर तीन ए320 विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने की घोषणा की है।
एयरलाइंस ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इन तीनों विमानों के लिए लीज समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। ये जुलाई में एयरलाइन के बेड़े में शामिल होने वाले हैं। डैम्प लीज के तहत विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी ही पायलट भी देती है, जबकि केबिन क्रू परिचालन करने वाली एयरलाइंस का होता है। विमान के रखरखाव, बीमा आदि की जिम्मेदारी भी विमान देने वाली कंपनी की ही होती है।

स्पाइटजेट ने इसके अलावा हाल ही में एक बोइंग 737 मैक्स विमान को भी सफलतापूर्वक फिर से सेवा में शामिल कर लिया है। यह अतिरिक्त क्षमता व्यस्त यात्रा सीजन के दौरान एयरलाइंस की नेटवर्क आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार होगी और घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर अधिक परिचालन में अधिक लचीलापन लायेगी। स्पाइसजेट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा, “ये विमान हमें बढ़ती यात्री मांग पूरी करने, परिचालन की मजबूती बढ़ाने और व्यस्त यात्रा अवधि के दौरान नेटवर्क में अधिक लचीलापन प्रदान करने में मदद करेंगे। हम अपनी विकास योजनाओं के अनुरूप अपने बेड़े का लगातार विस्तार करने और परिचालन तैयारियों में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

.....

Next Post

कोटक लाइफ ने 1,398 करोड़ रुपये बोनस की घोषणा की

Mon Jun 8 , 2026
मुंबई, 08 जून (वार्ता) जीवन बीमा के क्षेत्र में काम करने वाली कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी सोमवार को अपने 7.7 लाख पॉलिसीधारकों के लिए 1,398 करोड़ रुपये के बोनस की घोषणा की। कोटक महिंद्रा बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी द्व्रारा दिया जाने वाला यह बोनस पिछले वर्ष की […]

You May Like