मिर्ची पाउडर झोंककर किया हमला, युवक घायल

इंदौर:जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में युवक पर मिर्ची पाउडर झोंककर मारपीट करने का मामला सामने आया है. हमले में युवक घायल हुआ, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के साहिल रेसिडेंसी में रहने वाले 22 वर्षीय मानव माटा ने शिकायत दर्ज कराई कि 6 अप्रैल की रात वीर सावरकर नगर स्थित महक टिफिन सेंटर के सामने हर्ष ललवानी उर्फ कान्हा उर्फ बच्चा ने आकर उससे गाली गलौज की और गाड़ी की चाबी छीनने लगा.

इस दौरान संजू दलवानी और मयूर दलवानी भी मौके पर पहुंच गए. आरोपियों ने एकजुट होकर पहले प्लास्टिक की थैली से मिर्ची पाउडर निकालकर फरियादी और उसके साथी अनूप तलरेजा की आंखों में झोंक दिया. इसके बाद संजू ने थप्पड़ मारकर गला पकड़ लिया, जिससे उसकी सोने की चेन और चश्मा गिर गया. वहीं मयूर ने नुकीली वस्तु से सिर के पीछे वार कर दिया, जिससे खून निकलने लगा. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बाथरूम में अचेत मिला युवक, अस्पताल में मृत घोषित

Tue Apr 7 , 2026
इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक घर के बाथरूम में अचेत मिला, जिसे परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि संचालर नगर में रहने वाले 35 वर्षीय प्रवीण पिता जगदीश […]

You May Like

मनोरंजन