चालीस लाख रुपये की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

करौली, (वार्ता) राजस्थान में करौली पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्मैक आउट’ के तहत श्रीमहावीरजी थाना क्षेत्र में एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार करके उससे 103. 61 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने सोमवार को बताया कि श्रीमहावीरजी थाना पुलिस और जिला विशेष दल ने संयुक्त कार्रवाई करके मुखबिर की सूचना पर 22 जून को पटोंदा ओवरब्रिज पर कुख्यात तस्कर सरगना राजाराम मीणा (41) को गिरफ्तार करके उससे करीब 40 लाख रुपये की स्मैक बरामद की।

उन्होंने बताया कि राजाराम मीणा के तार बारां जिले के कुख्यात स्मैक तस्करी गिरोह से जुड़े हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि राजाराम छबड़ा से स्मैक खरीदकर गंगापुर सिटी, करौली, नादौती, और श्रीमहावीरजी के आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आपूर्ति करता था।

Next Post

सिद्दारमैया मुस्लिम आरक्षण विधेयक की मंजूरी के लिए मुर्मू से करेंगे मुलाकात

Tue Jun 24 , 2025
रायचूर, (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और उनसे राज्य विधानमंडल द्वारा पारित पांच विधेयकों को मंजूरी देने की गुजारिश करेंगे, जिसमें सिविल अनुबंधों में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का विवादास्पद प्रस्ताव भी शामिल है। श्री […]

You May Like