योनो ऐप अपडेट के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से 1.09 लाख रुपए उड़े

इटारसी। पथरोटा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां ग्राम घाटली निवासी 63 वर्षीय सुरेश कुमार चिमानिया से अज्ञात आरोपी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के योनो ऐप अपडेट कराने के नाम पर 1 लाख 9 हजार 700 रुपए ठग लिए।

पुलिस के अनुसार घटना 3 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:05 बजे से 10:53 बजे के बीच की है। पीड़ित के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को पंकज बताते हुए SBI योनो ऐप अपडेट करने की बात कही। आरोपी ने विश्वास में लेकर एक लिंक भेजा और ऐप अपडेट कराने के बहाने बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।

इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के खाते से कुल 1,09,700 रुपए निकाल लिए। ठगी का अहसास होने पर सुरेश कुमार चिमानिया ने 10 अप्रैल 2026 को शाम 4:08 बजे पथरोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

 

Next Post

इटारसी में सड़क पर सामान फैलाने वाले दुकानदार पर केस दर्ज

Sun Apr 12 , 2026
इटारसी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना इटारसी पुलिस ने पहली लाइन क्षेत्र में सड़क पर सामान रखकर यातायात बाधित करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पहली लाइन में […]

You May Like