इटारसी में सड़क पर सामान फैलाने वाले दुकानदार पर केस दर्ज

इटारसी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना इटारसी पुलिस ने पहली लाइन क्षेत्र में सड़क पर सामान रखकर यातायात बाधित करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, पहली लाइन में राजस्थान स्वीट के पास गृह संसार सेल के सामने सार्वजनिक सड़क पर सामान फैलाकर रखा गया था, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर कार्रवाई की।

इस मामले में वार्ड क्रमांक 22, नाला मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद सोहब शाह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 2 साबुदानी, 15 प्लास्टिक गमले, 10 प्लास्टिक डस्टबिन, लोहे की 4 छोटी कोठियां और जूते-चप्पल के 2 स्टैंड जब्त किए। यह कार्रवाई पहली लाइन, इटारसी पश्चिम क्षेत्र में की गई।

पुलिस का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी

Next Post

चर्च के समीप बांस बेहड़े में लगी भीषण आग

Sun Apr 12 , 2026
सीहोर। शनिवार को चर्च मैदान के समीप बांसों में भीषण आग लग गई जिसने सुंदर वन तक के बांसों को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलने पर पहुंची दमकलों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस आगजनी में सैकड़ों बांस […]

You May Like