15 अगस्त को भोपाल में “जीवन रक्षा पदक” से सम्मानित होंगे बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा

दमोह।बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा 15 अगस्त 2026 को भोपाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित होंगे।विगत दिनों एक ट्रेन दुर्घटना में उन्होंने अपना बायां हाथ गंवा दिया था। इसके बावजूद कर्तव्यनिष्ठा और साहस का परिचय देने पर उन्हें पहले ही जिला प्रशासन और बांदकपुर पधारे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।अब 15 अगस्त को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा भोपाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा को जीवन रक्षा पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।आपने जो खोया है उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। लेकिन आपके अंदर का अदम्य साहस और कार्य करने की शक्ति को एक नई दिशा और आत्मबल मिलेगा।बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहे।

Next Post

अभियान को जनभागीदारी के साथ जिले में मनाया जायें: सम्पतिया

Sun Aug 9 , 2026
सिंगरौली । स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा जिले की प्रभारी मंत्री एवं म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके ने सूर्या भवन, एनटीपीसी […]

You May Like