विचाराधीन कैदी की जिला जेल में मौत 

सीहोर। मारपीट के मामले में जिला जेल में निरुद्ध विचाराधीन कैदी की बुधवार की सुबह मौत हो गई. मारपीट के मामले में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ युवक जेल में कैद था. मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रबंधन पर उसके उपचार में कोताही बरतने का आरोप लगाया है. गौरतलब है कि गत दिनों इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम कालीपीपल में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया था जब संघर्ष में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. मृतक के परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर दूसरे पक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की थी. इस पर पुलिस ने अनार सिंह वर्मा, श्रीराम वर्मा, मनोज वर्मा, सीता बाई और दुर्गाप्रसाद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया था. आज श्रीराम वर्मा की जेल में तबीयत खराब होने से मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मृतक के परिचित पीएम रूम पहुंचे जहां उन्होंने इस मौत का जिम्मेदार जेल प्रबंधन को बताते हुए जेल प्रबंधन पर श्रीराम वर्मा का इलाज न करवाने का आरोप लगाया है. वहीं जेल प्रबंधन इस पूरे मामले में मीडिया से दूरी बनाए हुए है.

Next Post

​भोपाल-इंदौर हाईवे पर सफर होगा आसान: जून के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा सीहोर ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी मुक्ति

Wed Jun 24 , 2026
सीहोर। बीते कई महीनों से रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते जर्जर सर्विस रोड़ और धूल धूसरित माहौल में रहने व गुजरने को मजबूर नागरिकों को सर्विस रोड़ निर्माण के लिए ब्रिज के शुरू होने तक इंतजार करना पड़ेगा. ब्रिज से वाहनों के आवागमन प्रारंभ होने के बाद ही सर्विस रोड़ […]

You May Like