नीमच में पुलिस के हत्थे चढ़ा डोडाचूरा तस्कर! दो बैग में भरकर ले जा रहा था 32 किलो 765 ग्राम माल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नीमच. नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी चोट की है। भरभडिय़ा फंटा पर दो बैग लेकर खड़े युवक को पुलिस ने पकड़ा तो बैग से निकला 32 किलो 765 ग्राम अवैध डोडाचूरा। पुलिस ने मौके से युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला 15 नवंबर का है। नीमच कैंट पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान भरभडिय़ा फंटा पर एक युवक दो बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह घबराया और वहां से निकलने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोका और पूछताछ की। युवक की पहचान राहुल चौहरा निवासी सरवानिया महाराज के रूप में हुई।
इसके बाद दोनों बैग की तलाशी ली गई। एक काले रंग के पि_ू बैग और दूसरे आसमानी रंग के बैग से कुल 32 किलो 765 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था, किसे सप्लाई किया जाना था और इस कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन शामिल हैं। कार्रवाई एसपी राजेश व्यास के निर्देशन में नीमच कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में की गई। अब पुलिस की जांच का फोकस डोडाचूरा के स्रोत और इसके नेटवर्क तक पहुंचने पर है।

.....

Next Post

जनजातीय समुदाय जैव विविधता के संरक्षक : जितेंद्र सिंह

Tue Nov 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि जनजातीय समुदाय भारत की जैव विविधता के संरक्षक रहे हैं और उनका पारंपरिक ज्ञान आधुनिक विज्ञान एवं तकनीकी नवाचार को नयी दिशा दे सकता है। डॉ. सिंह ने आज […]

You May Like