सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे रिहा

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर मंगलवार को हुए प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए CJP के दो नेताओं को कोर्ट ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। इनमें सौरव दास और आशुतोष रांका शामिल हैं। वहीं, अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

इस कार्रवाई पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने युवाओं को जेल भेजने को कायरता बताया।

वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि आखिर उनका अपराध क्या था? दीपके ने कहा कि यदि सरकार देश में आपातकाल लागू करना चाहती है, तो उसे इसकी आधिकारिक घोषणा करनी चाहिए।

Next Post

मुख्यमंत्री से मिले जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजपूत, अकादमिक मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed Oct 14 , 2026
ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर विश्वविद्यालय के संचालन, विकास योजनाओं और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन और भावी विकास की योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त […]

You May Like

Play sound