मप्र कांग्रेस का टैलेंट हंट: 24 मार्च से शुरू होंगे साक्षात्कार, ऊर्जावान वक्ताओं की तलाश


भोपाल: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग ने टैलेंट हंट कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। चयनित आवेदनों की समीक्षा हेतु साक्षात्कार 24 मार्च से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रारंभ होंगे।यह कार्यक्रम प्रदेश के पांच प्रमुख जोन — भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और इंदौर में आयोजित किया जाएगा।
प्रथम चरण के अंतर्गत 24 मार्च को सुबह 10 बजे से ग्वालियर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ग्वालियर-चंबल संभाग के आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। 25 मार्च को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुबह 10 बजे से भोपाल संभाग के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। इसके बाद 26 मार्च को नर्मदापुरम और सागर संभाग के शेष आवेदकों के साक्षात्कार भोपाल कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
द्वितीय चरण में रीवा और जबलपुर मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले साक्षात्कारों की तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।इस संबंध में मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विचारशील, ऊर्जावान और प्रभावी वक्ताओं, शोधकर्ताओं तथा प्रचार-प्रसार से जुड़े प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान करना है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में गुणवत्तापूर्ण आवेदन प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से पार्टी को सक्षम प्रवक्ता और दक्ष मीडिया कार्यकर्ता मिलेंगे तथा सभी प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में साक्षात्कार में शामिल होने की अपील की।

Next Post

तत्काल बने फूड लैब एवं अंडरग्राउंड पार्किंग

Sat Mar 21 , 2026
ग्वालियर: पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुधीर गुप्ता ने प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट को आज शनिवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पर ज्ञापन सोपकर गंभीर जनसमस्याओं से अवगत कराया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्वारा ज्ञापन में मांग की गई कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र एवं ग्वालियर महानगर के विकास की अपेक्षाओं को […]

You May Like