तत्काल बने फूड लैब एवं अंडरग्राउंड पार्किंग

ग्वालियर: पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुधीर गुप्ता ने प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट को आज शनिवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पर ज्ञापन सोपकर गंभीर जनसमस्याओं से अवगत कराया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्वारा ज्ञापन में मांग की गई कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र एवं ग्वालियर महानगर के विकास की अपेक्षाओं को पूर्ण किया जाए।ज्ञापन पत्र में मांग की गई कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का एसडीएम और तहसील ऑफिस आमखो पर पुराने 26 नंबर क्वार्टर एंव उससे लगे परिसर मे अतिशीघ्र बनाकर प्रारंभ किया जाए ताकि आम जनमानस को सुविधा मिल सके।

दक्षिण विधानसभा में प्रभारी मंत्री के द्वारा निरीक्षण के समय खासगी बाजार खण्डेलवाल धर्मशाला के सामने एवं सुभाष मार्केट के पीछे मेन रोड पर लगे ट्रांसफरों को शिफ्ट करने जीएम नितिन मांगलिक को बोला था, एस्टीमेट तैयार सात माह से है परंतु नगर निगम द्वारा अभी तक उनको मंगा कर भुगतान नहीं किया गया इन्हे शीघ्र शिफ्ट कराया जाए, इसके कारण ट्रेफिक अवरोध है। मोटे गणेश मंदिर चौराहा खासगी बाजार से हेमू कालानी चौक महाराज बाड़ा तक रोड डम्बरीकरण निर्माण कार्य शीघ्र किया जाए, दत्त मंदिर महाराज बाडा के सामने घास बेचने वाली एवं एवं ठेले वालों के कारण पूरे क्षेत्र में यातायात अवरोध होता है, इन्हें तत्काल हाकर्स जोन में भेजा जाए।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुप्ता ने कहा कि ग्वालियर मे फूड लैब का 6 वर्षों से निर्माण चल रहा है। इसका शीघ्र कार्य पूर्ण कराकर प्रारंभ कराई जाए । ग्वालियर की यातायात व्यवस्था पर ट्रैफिक एक्सपर्ट बुलाकर शॉर्ट टर्म एवं लॉन्ग टर्म यातायात प्लान बनाया जाए एवं ई रिक्शा पर सीलिंग लागू की जाए।उन्होंने प्रभारी मंत्री से मांग की कि महाराज बाड़े पर स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए हेरिटेज बिल्डिंगो के अधूरे कार्यों को पूर्ण किया जाए एवं महाराज बाड़ा पर अंडरग्राउंड पार्किंग का निर्माण अति शीघ्र किया जाए। ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री ने तत्काल सर्किट हाउस पर नगर निगम कमिश्नर को शीघ्र कार्य कराने निर्देशित किया।

Next Post

59.34 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा कर ननि ने मारी बाजी

Sat Mar 21 , 2026
जबलपुर:नगर निगम जबलपुर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में लगातार चौथी बार बाजी मार ली है। वेटेज स्कोर के आधार पर 99.16 प्रतिशत प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया है। दरअसल निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की मेहनत, सतत् प्रयास एवं मॉनिटरिंग रंग लाई है। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम […]

You May Like