ब्याज दर में कटौती से शेयर बाजार में उछाल

ब्याज दर में कटौती से शेयर बाजार में उछाल

मुंबई, 06 जून (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में आधी फीसदी की कटौती से दर के प्रति संवेदनशील रियल्टी, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और ऑटो समेत चौतरफा लिवाली से आज शेयर बाजार में उछाल रहा।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की 55वीं और चालू वित्त वर्ष में एमपीसी की दूसरी तीन दिवसीय द्विमासिक बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुये कहा कि पिछले दो बार से रेपो दर में 0.25 प्रतिशत और 0.25 प्रतिशत की कमी की गयी थी और अब इसमें 0.50 प्रतिशत की कटौती की जा रही है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो जायेगी।

इससे बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 801.20 अंक अर्थात 0.98 प्रतिशत की तूफानी तेजी के साथ 82,243.24 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 264.75 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की छलांग लगाकर 25015.65 अंक पर पहुंच गया।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स आठ अंक फिसलकर 81,434.24 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 81,140.11 अंक के निचले स्तर पर आ गया। लेकिन, आरबीआई के नीतिगत निर्णय के बाद दर के प्रति संवेदनशील समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत यह खबर लिखे जाने तक 82,299.89 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। इसी तरह निफ्टी भी मामूली गिरावट के साथ 24,748.70 अंक पर सपाट खुला और खबर लिखे जाने तक 24,671.45 अंक के निचले जबकि 25,029.50 अंक के निचले स्तर पर रहा।

Next Post

एनआरएआई ने कर्णी सिंह रेंज में एसएलआई के लोगो का किया अनावरण

Fri Jun 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 जून (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने गुरुवार को डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में बहुप्रतीक्षित भारतीय शूटिंग लीग (एसएलआई) के आधिकारिक लोगों का अनावरण किया। इस अवसर पर म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्वकप 2025 की तैयारी कर रहे भारतीय शिविर में कई एथलीटों ने अनावरण में […]

You May Like