
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणपति महोत्सव के चौथे दिन 30 अगस्त को केंद्रीय कृषि-किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी, विधायक हरीशंकर खटीक, राकेश कटारे, संदीप डोगर सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान सहित अभिभावकगण मौजूद रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया।
विद्यालय की संचालक देवना अरोरा, राजकुमार अरोरा, नम्रता अरोरा, प्रतीक कोहली, रचना अरोरा व संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। चौहान ने गणपति जी की आराधना एवं आरती कर छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर बच्चा स्वयं को कमजोर न समझे, ईश्वर ने सभी को समान बुद्धि दी है। किसी भी कार्य से पहले विघ्न विनाशक भगवान गणेश का ध्यान कर कार्य का शुभारंभ करना चाहिए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का संदेश याद दिलाते हुए कहा कि हम केवल शरीर मात्र नहीं हैं बल्कि असीम शक्ति के प्रतीक हैं, जिन्हें सकारात्मक सोच से पहचानना जरूरी है।
