कार्य में लापरवाही पाये जाने पर बीएलओ को नोटिस

सतना:फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली 2025 के अंतिम प्रकाशन के विवरण को गहन पुनरीक्षण 2003 के मतदाताओं के मैपिंग का कार्य बीएलओ ऐप के माध्यम से किया जा रहा है।

कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विकास सिंह द्वारा विकासखण्ड मझगवां अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 107 पटिहर के बीएलओ महेश सिंह प्राथमिक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब 24 घंटे की समय-सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। समाधानकारक जवाब नहीं होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

नवंबर में सर्दी ने तोड़ा पिछले 10 साल का रिकार्ड

Wed Nov 12 , 2025
सतना :नवंबर के दूसरे पखवाड़े में पारा गिरने की घटना तो पिछले कुछ वर्षों में देखने को मिली थी. लेकिन नवंबर के पहले पखवाड़े में पारे के इस कदर गोता लगाने के मामले ने पिछले 10 वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है. इसी कड़ी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान घटते […]

You May Like