ट्रैक्टर का इंजन बेकाबू होकर पलटा, एक युवक की मौत

सिंगरौली : बरगवां थाना क्षेत्र के पचौर से धान की मिलिंग कराकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लेकर अपने घर पिड़रवाह जा रहा था कि आज दोपहर करीब 3 बजे ग्राम बंधा बाड़ी झरिया गड़ई जंगल के पास इंजन ट्रैक्टर पलट कर चारों खाने चित्त हो गया। जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया है।घटना के संबंध में बरगवां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिड़रवाह निवासी एसपी सिंह पिता रामाधार सिंह उम्र 20 वर्ष अपने एक अन्य साथी के साथ घर से धान टै्रक्टर ट्रॉली में लेकर मिलिंग कराने के लिए पचौर गांव गया था।

धान का मिलिंग कराने के बाद बोरियों में चावल लेकर ट्रैक्टर से अपने घर आ रहा था कि ग्राम बंधा के बाड़ी झरिया गड़ई जंगल के पास बेकाबू होकर ट्रैक्टर का इंजन पलट गया। जिसमें सवार युवक एसपी सिंह की घटनास्थल पर ही इंजन के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक कौन था, यह स्पष्ट नही हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने हमराह के साथ घटना स्थल पहुंच ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक के शव को बाहर निकलवाने के लिए काफी प्रयास किया। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर मामल की विवेचना की जा रही है।

Next Post

आयुष कॉलेजों में खाली सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू

Mon Dec 15 , 2025
भोपाल: छात्रहित में आयुष विभाग मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन ने आयुष प्रवेश नियमों में राहत दी है। इसके तहत प्रदेश के आयुर्वेद होम्योपैथी और यूनानी मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए स्टेट आयुष यूजी नीट काउंसलिंग का स्ट्रेवेकेंसी थर्ड और संभावित अंतिम राउंड शुरू कर दिया है। […]

You May Like