ऑनलाईन बकरे बेचने के नाम पर जालसाजी कर ठगी करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में

आलीराजपुर :थाना कोतवाली पर दिनांक 13.08.2026 को फरियादी अकरम खान ने रिपोर्ट किया कि आरोपी शहबाज खान पिता रईश खान निवासी संगमनेर (महाराष्ट्र) द्वारा फरियादी को ऑनलाईन बकरे बेचने के नाम पर जालसाजी कर आरोपी से 66000/- रूपये की ठगी करने की गई । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली आलीराजपुर में अपराध क्रं. 399/2026 धारा – 318(4) BNS का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान आरोपी शाहबाज खान पिता रईश पठान की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को संगमनेर जिला अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तारशुदा आरोपी शाहबाज खान पिता रईश पठान उम्र 22 वर्ष निवासी संगमनेर जिला अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) द्वारा ठगी किये गये 66000/- रूपये जप्त किये गये ।
आलीराजपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि लुभावने ऑफर की लालच में आकर किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड से स्वयं व अपने परिवार को बचाएं ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सोनू सिटोले थाना प्रभारी कोतवाली, उनि सुनिल रन्दे, सउनि लक्ष्मण देवडा, प्रआर दिनेश भवेल, आर गिरधारी जमरे तथा सायबर सेल टीम सराहनीय योगदान रहा ।

Next Post

बालाघाट में बदलेंगे राजनीतिक समीकरण...?

Fri Oct 16 , 2026
महाकौशल की डायरी अविनाश दीक्षित राजनीति में चर्चाएं, उम्मीदें और अंतिम निर्णय सदैव एक जैसे नहीं होते और ना ही आज की सहमति और कल के संबंध एक जैसे होते हैं, सारे समीकरण वक्त की नजाकत एवं परिस्थितियों पर निर्भर होते हैं। इन दिनों कुछ ऐसा ही परिदृश्य बालाघाट की […]

You May Like

Play sound