जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत चुंगी नाका में हत्या के विरोध में सोमवार को दो घंटे तक राजमार्ग पर चकाजाम करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है जिसमेे 25 नामजद आरोपी बने है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को दीनदयाल चौक में ई रिक्शा चालक पवन अहिरवार निवासी राजीव नगर की पड़ोसी रोहित पॉल बर्मन ने गला रेत कर हत्या कर दी थी।
जिसके विरोध में आक्रोशतजनों ने सोमवार दोपहर दो बजे चुंगी नाका माढोताल में शव रखकर प्रदर्शन किया था। मुख्य राजमार्ग जबलपुर कटनी, जबलपुर नागपुर पर रोड के बीचों बीच बैठकर आम रास्ते को बाधित किया गया। जिससे रोड के दोनों तरफ काफी लम्बा जाम लग गया है, जिसमें आमजन, स्कूल कालेज के बच्चे, सवारी बसें, एम्बूलेंस, आवश्यक सेवाओं की वस्तुओ की गाडी फंसी हुई थी कोई भी वाहन निकल नहीं पा रहे थे। आम रोड अवरूद्ध करने वालो की पुलिस ने वीडियोग्राफी की थी।
ये बने आरोपी
पुलिस ने मामले में सुरेश चौधरी उर्फ सोनू पिता हुब्बीलाल चौधरी, रवि चौधरी, मोनू चौधरी, ललित उर्फ लल्लू चौधरी, नितिन राजपूत, अभिराज पटेल पिता सुखचैन पटेल, छोटेलाल, आशीष अहिरवार, सतेन्द्र अहिरवार, किशन लाल, सोनू अहिरवार पिता पुरूषोत्तम अहिरवार, राहुल, विकास पटेल, दिलीप चडार, राकेश ठाकुर, अरूण सिंह, सचिन चक्रवर्ती, सुरेश अहिरवार, मोंटू ठाकुर, अमित सोनी, गणेश चौधरी, राज कुमार यादव, ओम प्रकाश पिता भगवानदास अहिरवार, मुनिया बाई चौधरी संजय चक्रवर्ती के अलावा करीब 30-40 अन्य अज्ञात व्यक्तियोंके खिलाफ धारा 126(2),191(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
