सातवीं मंजिल से कूदने जा रहा था लॉ स्टूडेंट, पुलिस ने पकड़ा

इंदौर:राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक लॉ स्टूडेंट ने कल्याण मार्ट की सातवीं मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़कर नीचे उतारा और थाने ले जाकर पूछताछ की.मंगलवार देर शाम कल्याण मार्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब गोकुल पिता विक्रम पाटीदार निवासी गोपुर (मूलतः रतलाम) सातवीं मंजिल की बालकनी पर चढ़ गया और नीचे छलांग लगाने की तैयारी में था.

युवक इंदौर में लॉ पढ़ रहा है. बालकनी की रेलिंग पर युवक की हरकतें संदिग्ध देख कर सुरक्षा गार्ड ने तत्काल राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना दी. खबर मिलते ही थाना प्रभारी नीरज बिरथरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. टीम सातवीं मंजिल तक गई तो युवक रेलिंग पकड़कर नीचे देखने की हालत में था. पुलिस ने करीब आधे घंटे तक उससे बातचीत की और नीचे उतारकर थाने ले आई.

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक कर्ज की रकम लौटाने के दबाव में था और इसी वजह से खुदकुशी की कोशिश कर रहा था. युवक की हरकत की जानकारी पर राजेंद्र नगर पुलिस ने उसके परिवार को बुलाया. काउंसिलिंग के बाद मेडिकल करवाकर युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया. मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने आत्महत्या का प्रयास और खुद की जान खतरे में डालने जैसी धाराओं में जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी का कहना है कि युवक की आर्थिक स्थिति और मोबाइल रिकॉर्ड भी चेक किए जा रहे हैं.

Next Post

पैथोलॉजी लैब संचालक के अपहरण का पर्दाफाश, 8 घंटे में पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अपहृत को सुरक्षित छुड़ाया

Wed Dec 17 , 2025
इंदौर: लसूड़िया पुलिस ने पैथोलॉजी लैब संचालक के अपहरण की वारदात को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वारदात में लैब में साथ काम करने वाला युवक ही निकला मास्टर माइंड. रुपयों के लेन-देन के विवाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई […]

You May Like