श्रीलंका ने दो करोड़ डॉलर की आपराधिक संपत्तियां कीं जब्त

कोलंबो, 01 मार्च (वार्ता) श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री आनंद विजेपाला ने शुक्रवार को संसद को बताया कि दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 तक 2.24 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य की आपराधिक संपत्ति जब्त की गयी है।

मंत्री ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में करीब 153 करोड़ डॉलर की संपत्ति ड्रग तस्करों की है।सरकार ने पिरामिड योजनाओं और वित्तीय अपराधों के जरिए पैसा कमाने वालों की भी काफी संपत्ति जब्त की है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में सत्ता में आने वाली नेशनल पीपुल्स पावर सरकार संगठित अपराध को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे कानून बना रही है जो संगठित आपराधिक समूहों और चरमपंथी संगठनों से प्रभावी ढंग से निपट सकें।

Next Post

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने चुनी बल्लेबाजी

Sat Mar 1 , 2025
कराची 01 मार्च (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चैंपियंस ट्राफी मुकाबले में शनिवार को इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। कराची में खिली धूप के बीच गर्मी काफी है मगर कुछ दर्शकों को छोड़ कर स्टेडयिम के सभी स्टैंड लगभग खाली दिख रहे हैं। […]

You May Like