गरजा बुल्डोजर, 60 दुकानें ध्वस्त

जबलपुर: दीनदयाल चौक से आईटीआई मार्ग तक ऐतिहासिक कार्रवाई के साथ प्रशासन का जमकर बुल्डोजर गरजा। शहर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब लाव लश्कर के साथ पुलिस, प्रशासनिक अमला पहुंचा और अवैध रूप से कब्जा जमाने वाली लगभग 60 से अधिक दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे यह मार्ग पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त हो गया। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि कार्रवाई में नागरिकों का व्यापक जनसमर्थन और सराहना मिल रही है। प्रशासन की इस सख्त पहल के परिणामस्वरूप, उक्त मार्ग पर बरसों से बाधित यातायात अब सुगम हो गया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। कार्रवाई दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त अरविन्द शाह, एडिशनल एस.पी. आयुष गुप्ता, एस.डी.एम. पंकज मिश्रा, और अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान के साथ भारी पुलिस बल और अतिक्रमण दस्ता के दल मौजूद रहे।
मिल रही सराहना
प्रशासन की ऐतिहासिक कार्रवाई से प्रसन्न होकर आईटीआई कॉलेज के संयुक्त संचालक बी.एस. पनिका, प्राचार्य अर्पित शुक्ला एवं अन्य क्षेत्रीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार से कार्यालय में आकर भेंट की और प्रशासन की इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, प्रशासन की यह कार्रवाई नागरिकों और छात्र-छात्राओं, बच्चों के हित में ऐतिहासिक और सराहनीय है।

Next Post

एयरपोर्ट पार्किंग में अव्यवस्था से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

Thu Dec 4 , 2025
इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पार्किंग व्यवस्था को लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. फ्री पिक एंड ड्रॉप के लिए तय सात मिनट का समय जाम के कारण निकल जाने पर यात्रियों से जबरन शुल्क वसूलने की शिकायत सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंच गई है. यात्रियों का […]

You May Like