प्लास्टिक मुक्त परिसर के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई

सिंगरौली : नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशानुसार शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को बैढ़न एवं नवजीवन विहार जोन अंतर्गत विशेष अभियान संचालित किया गया।प्लास्टिक मुक्त परिसर के लिए संकल्प एवं जागरूकता अभियान के तहत काली मंदिर रोड, चौपाटी, बस स्टैंड एवं फल मंडी क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय करने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों को समझाइश दी गई तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री को मौके से जब्त किया गया।

निगम अमले द्वारा दुकानदारों एवं व्यापारियों को प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करने तथा निगम की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं नवजीवन विहार जोन अंतर्गत इंदिरा चौक क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थल की साफ.-सफाई कराई गई। आयुक्त सविता प्रधान के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत खुले में मांस का विक्रय करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध भी नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई तथा उन्हें स्वच्छता संबंधी निर्धारित नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

Next Post

गोपालक सम्मेलन में मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति, बड़ी संख्या में जुटे पशुपालक और किसान

Sat Oct 3 , 2026
गोपालक सम्मेलन में लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालक, किसान और आमजन मौजूद रहे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like