आबकारी विभाग का अवैध शराब पर एक्शन: 5380 किलो लाहन नष्ट, 165 लीटर कच्ची शराब जब्त

रीवा, सागर की घटना के बाद अलर्ट हुए आबकारी विभाग ने रीवा और नवगठित मऊगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध मदिरा के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।वृत्त मऊगंज और चाकघाट के अंतर्गत गांवों, संदिग्ध अड्डों और हाईवे किनारे होटलों-ढाबों पर दोपहर से रात तक दबिश दी गई। कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।

अभियान में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 17 प्रकरण दर्ज किए गए। टीम ने 5,380 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया और 165 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की। साथ ही तस्करी कर लाई गई यूपी मार्का की 45 पाव अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई।अधिकारियों के अनुसार होटलों-ढाबों की आड़ में शराब परोसने की शिकायतों पर यह घेराबंदी की गई थी। विभाग ने कहा कि निर्माण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

बीएचईएल लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग में शिक्षकों का सम्मान

Tue Sep 8 , 2026
भोपाल। शिक्षक दिवस के अवसर पर बीएचईएल लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग द्वारा शिक्षकों के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के समर्पण, योगदान और भावी पीढ़ी के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्ष रोजी उपाध्याय ने इस […]

You May Like