दो और घायलों ने तोड़ा दम 

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत ग्राम काशी महगवां में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर कल पलट गई थी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 27 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार – गुरुवार की दरमियानी रात दो और घायलों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीए 1220 से ग्राम ऐठा खेड़ा से एक परिवार और अन्य गांव के रिश्तेदार मंडला में विवाह तय करने के लिए के लिए जा रहे थे। जैसे ही पिकअप बरेला स्थित ग्राम काशी महगवां पहुंची तभी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी।हादसे मेेंं रामेश्वर मरावी 27 वर्षीय की मौत हो गई थी।  मेडिकल अस्पताल सूत्रों के अनुसार इलाज के दौरान हिरौंदा बाई (45), मेर सिंह कुलस्ते (55)  की मौत हो गई। हादसे में संजय मरावी, विजय सिंह, आरती बाई, चंद्रवती,रितिक, हीरालाल,शंकर बाई,रामवति, धर्मेंद्र सिंह, सोनेलाल,सुमन अन्य घायल है।

Next Post

शरारत सरोजनी नायडू की प्रतिमा के नीचे लिखा भद्दा कमेंट

Thu Feb 27 , 2025
भोपाल, राजधानी में छह नंबर स्टॉप के सामने सरोजनी नायडू की प्रतिमा के नीचे शरारती तत्वों के लिख दिया HOT तान्या Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन